[gtranslate]
Country

Kerala में पाया गया Zika Virus का पहला केस

kerala

केरल (Kerala) में ज़ीका वायरस (Zika virus) के पहले केस ने दस्तक दे दी है। Kerela में ये इस साल का पहला मामला है। राज्य में Zila virus पॉज़ीटिव होने के शक में 13 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनकी जांच के लिए उन्हें पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी भेज दिया गया है।

राज्य में 19 और लोगों के जीका वायरस(Zika Virus)से संक्रमित होने के संदेह में उनके सैम्पल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजे गए हैं। एडीज मच्छर काटने से होने वाली इस बीमारी से 24 वर्षीय एक गर्भवती महिला Kerela में संक्रमित मिली है।

IIT Delhi के वैज्ञानिकों ने ढूंढा फंगल आई इंफेक्शन का कारगर ईलाज

Zila Virus पर क्या कहती है NVI की रिपोर्ट

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बीते बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तिरुवनंतपुरम में Zika Virus के 13 संदिग्ध मामले मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NVI)) से उनके रिपोर्ट की पुष्टि का इंतजार कर रही है।

kerala

साथ ही मंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम से 19 नमूने भेजे गए हैं जिनमें डॉक्टर समेत 13 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं, उनके Zika Virus से संक्रमित होने का शक है।संक्रमित महिला तिरुवनंतपुरम के पारसलेन की रहने वाली है। उनका यहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने सात जुलाई को बच्चे को जन्म दिया है। उन्हें बुखार, सिर दर्द और शरीर पर लाल निशान पड़ने की वजह से 28 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अस्पताल में की गई जांच से उनके ज़ीका से संक्रमित होने की पुष्टि हुई तथा नमूने को Pune के NIV में भेजा गया। हालाँकि महिला की स्थिति संतोषजनक है।

सरकार ने एक सूचना में बताया है कि महिला का यात्रा इतिहास नहीं है लेकिन उनका घर तमिलनाडु की सीमा पर है। एक हफ्ते पहले उनकी मां में भी इसी तरह के लक्षण दिखे थे। Zika Virus से संक्रमित होने के लक्षण डेंगू जैसे ही होते हैं, जैसे, बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द होना।

You may also like

MERA DDDD DDD DD