संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आरोपों का मुँह तोड़ जवाब दिया। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान सिर्फ भारत के लिए आग ही उगलता है। वहीं सुयंक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा कि इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान के भाषण नफरत से भरा है। भारत की विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान के हर एक-एक झूठ को बेनकाब किया। उन्होंने पाकिस्तान को यह बताया कि उन्हें अपना इतिहास नहीं भूलना चाहिए और याद रखना चाहिए कि 1971 में उन्होंने अपने लोगों के साथ क्या किया था। विदिशा मैत्रा ने कहा कि मानवाधिकार की बात करने वाले पाकिस्तान को सबसे पहले पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत में सुधार करनी चाहिए। जिनकी संख्या 23 प्रतिशत से 3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उन्होंने यह भी बताया न्यूयॉर्क में हमले के मास्टर माइंड ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादियों को पनाह दी।
इधर भारतीय प्रधानमंत्री बिना पाकिस्तान का नाम लिए विश्व शांति और अर्थव्यवस्था की समस्या पर अपनी बात रखी और दुनिया के सामने देश की उपलब्धियां गिनाईं तो दूसरी तरफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत पर तुच्छ आरोप लगाए है।यहां इमरान खान ने अपने देश की उपलब्धियां बिना बातये कश्मीर का मुद्दे पर आ गए। पीएम मोदी ने अपने भाषण में पाकिस्तान और कश्मीर शब्द का एक बार भी इस्तेमाल नहीं किया। एक ओर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान जहां अपने भाषण में कश्मीर का रोना रोते हुए नज़र आये।