रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के कारण तीसरे विश्व युद्ध की संभावना भी बढ़ती जा रही है। एक बार फिर रूसी मिसाइलें यूक्रेनी शहरों को निशाना बना रही हैं। कई महीने से चल रहा यह युद्ध अब परमाणु हमले की कगार पर आ गया है। जहां रूस यूक्रेन पर परमाणु हमले की धमकियाँ दे रहा है वहीं यूक्रेन के लोगों ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए पार्टी करने की योजना बनाई है। जिसमे अब तक लगभग 15000 यूक्रेनियन अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कहा जा रहा है कि ‘यूक्रेन के एक बड़े समूह ने पुतिन के परमाणु हमले की स्थिति में कीव के बाहर एक पहाड़ी पर सेक्स पार्टी आयोजित की जाएगी। एक दिन पहले ही रूस यूक्रेन के नाटो में शामिल होने पर तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दे चुका है।

यरुशलम पोस्ट की खबर के अनुसार, यह पार्टी शहर के बाहर एक पहाड़ी पर होगी जहां लोगों को अपने हाथों को रंगीन पट्टियों से सजाने के लिए कहा जाएगा जो उनके ‘सेक्सुअल इंटरेस्ट’ को दिखाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए, तीन पट्टियों का मतलब एनल सेक्स और चार पट्टियों का मतलब ओरल सेक्स होगा। आयोजकों का दावा है कि इस इवेंट में स्थानीय लोग सेक्स पार्टी के लिए अपने न्यूक्लियर शेल्टरों और बंकरों को छोड़ देंगे। इस अजीबोगरीब प्लानिंग का यूक्रेन में लोग समर्थन कर रहे हैं, और तेजी से इसमें भाग लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
आत्मविश्वास का प्रतीक
एक यूक्रेन महिला ने इंटरव्यू में कहा कि यह आशावादी यूक्रेनी भावना और युद्ध को जीतने की उनकी संभावनाओं के सामने हमारे आत्मविश्वास को दिखाता है। महिला ने कहा, ‘यह निराशा के विपरीत है। सबसे बुरे हालात में भी लोग कुछ अच्छे की तरफ देख रहे हैं। यह यूक्रेनियन का महा-आशावाद है।’ एक दूसरे शख्स ने कहा कि इवेंट यह दिखाने का एक प्रयास है कि जितना अधिक वे हमें डराने की कोशिश करेंगे, उतना ही हम इसे किसी और चीज में बदल देंगे। यह रूसी खतरे की प्रतिक्रिया है।’पोटेशियम आयोडाइड
यूक्रेन में रूस के परमाणु हमले को लेकर एक गंभीर डर भी फैला हुआ है। यूक्रेन अधिकारियों ने हमले के डर से पोटेशियम आयोडाइड की गोलियां देना शुरू कर दिया है। कीव की काउंसिल ने पुष्टि की है कि वह इसकी तैयारी के तहत शेल्टर और निकासी केंद्र मुहैया करा रही है। परमाणु हमले की स्थिति में न्यूक्लियर रेडिएशन के संपर्क में आने के ठीक पहले या तुरंत बाद लेने पर पोटेशियम आयोडाइड की गोलियां थायरॉयड ग्रंथि में खतरनाक रेडिएशन को रोकने में मदद कर सकती हैं।