[gtranslate]
Country

ग्रामीण इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से हो रही दुर्घटनाएं

बिहार में उज्ज्वला योजना मुफ्त कनेक्शन करीब साढ़े पैंतीस लाख ग्रामीणों को वितरित किया गया है। लेकिन लोगों को इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतने का संदेश देना भी जरूरी था। बिहार के कई क्षेत्रों में सिलेंडर के विस्फोट होने से ग्रामीण झुलस रहे हैं। इसी बीच बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी क्षेत्र के खपड़ा पंचायत के गवालगांव में 7 घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि इससे झुलसे दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर लीक कर रहा था, लेकिन अचानक जलाने जाने पर आग लग गई। एक महिला, पुरुष और पांच बच्चे आग से झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। 3 वर्षीय प्रीति कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रीति हरे रामपुर निवासी पप्पू यादव की बेटी थी अपनी मां बेबी देवी के साथ अपने नाना के घर आई थीं। आग में वीरेंद्र यादव के बेटे पिंटू यादव और उनकी बहन बेबी देवी और 4 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान इनमें से चार की मौत हो गई।

You may also like

MERA DDDD DDD DD