[gtranslate]
Country

क्या दवाब में दिया भानू प्रताप मेहता ने इस्तीफा

प्रसिद्ध विद्वान, राजनीतिक विश्लेषक, टिप्पणीकार और प्रोफेसर भानू प्रताप मेहता का अशोक विश्वविद्यालय से इस्तीफा हो गया है। यह इस्तीफा उन्होंने क्यों दिया इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

2017 में सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के एक पॉलिसी थिंक टैंक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेहता को जब अशोक विश्वविद्यालय का कुलपति नामित किया गया तब विश्वविद्यालय ने उनके बारे में एक व्यापक वैश्विक खोज कहा । इसके दो साल बाद उन्होंने कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब मेहता ने अशोक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से भी इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल उनके इस्तीफा पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रहस्यमय चुप्पी साध ली है।

अशोक विश्वविद्यालय में शामिल होने के दो साल बाद उन्होंने यह कहते हुए अपने कुलपति का पद छोड़ दिया कि उन्हें अधिक पूर्णकालिक शैक्षणिक जीवन में लौटने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने वहां प्रोफेसर के रूप में पढ़ाना जारी रखा।

चर्चा है कि मेहता को मोदी सरकार के खिलाफ लिखना महंगा पड़ा। जिसके चलते उनपर पर किसी अदृश्य शक्ति का दबाव बना और वह विश्वविद्यालय से पहले कुलपति और अब प्रोफेसर से इस्तीफा देने को मजबूर हुए।

भानू प्रताप मेहता का दूसरा परिचय यह भी है कि वह इंडियन एक्सप्रेस में कॉन्ट्रिब्यूटिंग एडिटर हैं। वह इस अखबार के जरिए अपने कॉलम में नियमित रूप से मोदी सरकार की आलोचना करते हैं। अपने लेखन के जरिए उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की कुछ नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्हें राजनीति और राजनीतिक सिद्धांत, संवैधानिक कानून, शासन और राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर देश के अग्रणी विद्वानों में से एक माना जाता है।

मेहता ने फाइनेंशियल टाइम्स और कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों के लिए भी लिखा है। वह अमेरिकन पोलिटिकल साइंस रिव्यू और जर्नल ऑफ डिमोक्रेसी के संपादकीय बोर्ड में भी हैं।

मेहता ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं और प्रिंसटन से राजनीति में पीएचडी हैं। 2019 में कुलपति के रूप में अशोका यूनिवर्सिटी को ज्वाइन करने से पूर्व वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, एनवाईयू लॉ स्कूल में ग्लोबल फैकल्टी प्रोग्राम में प्रोफेसर रह चुके हैं। वह सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD