देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज आचार संहिता लागू हो गई है और साथ ही चुनाव के तारीख की घोषणा भी हो चुकी है। गत 8 फरवरी को मत पड़ेंगे और 11 फरवरी को चुनाव नतीजे की घोषित की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज से ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। अब चुनाव होने में महज एक महीने की दूरी रह गई है। ऐसे में सभी दल अपनी ताकत आजमाइश करने में जुट गए हैं। दिल्ली में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है। कुछ सर्वे आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि और मतदाताओं का रुझान एक फिर आम आदमी पार्टी की ओर अधिक है।
हालांकि, ये सर्वे अभी पूरी तरह से सामने नहीं आए हैं। दूसरी तरफ केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा भी दिल्ली को फतह करने के लिए येन केन प्रकारेण जद्दोजहद में जुटी है। लेकिन देखना अभी बाकी है कि दिल्ली में मोदी का जादू कितना चल पाएगा। साल 2017 के बाद से देखा जा रहा है कि मोदी का जादू मतदाताओं के सर से उतर रहा है। इसके अलावा दिल्ली पर कांग्रेस पार्टी की विशेष नजर रहेगी। देखना ये होगा कि दिल्ली में कांग्रेस करामात कर पाएगी या नहीं।