[gtranslate]
Country

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का मुखिया, बनेंगे माकन या लवली ?

 

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी बड़े फेरबदल की तैयारी में है। पार्टी की स्थिति मजबूत करने में जुटीं कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी संगठन के अंदर लगातार नए बदलाव कर रही हैं। इसी कड़ी में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर मंथन जारी है। हालांकि, अध्यक्ष पद की रेस में जो दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं उनमें अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली शामिल हैं।

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने है। ऐसे में सोनिया गांधी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को लेकर सजग दिखाई दे रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर यहा काफी गहमागहमी चल रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान दिल्ली में अनुभवी युवा पर दांव खेलने की तैयारी में है। ऐसे में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन या अरविंदर सिंह लवली में से ही किसी एक को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

इसकी औपचारिक घोषणा जल्द हो सकती है। बताया गया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव पीसी चाको के बीच प्रदेश अध्यक्ष के लिए संभावित सभी नामों पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है। इस चर्चा में ज्यादातर नाम किसी न किसी आपत्ति के साथ दरकिनार कर दिए गए हैं। अब केवल दो नाम विचाराधीन हैं। प्रबल संभावना है कि सोनिया इन्हीं में से किसी एक नाम पर अपनी मुहर लगाएंगी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD