इस वर्ष भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। जिसकी बैठक राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितम्बर तक होने वाली है और इसके लिए राजधानी में काफी समय से जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं। दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। इस सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई चीजों में कुछ परिवर्तन भी किये गए हैं। जिसके कारण हर दूसरे व्यक्ति के मन में यह सवाल है कि क्या बैठक के दौरान दिल्ली में पूरी तरह लॉकडाउन लग जायेगा ? या किन चीजों में क्या परिवर्तन किये गए हैं ?
क्या लग जायेगा लॉक डाउन
दिल्ली में होने वाले जी – 20 के सम्मलेन को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 8 से 10 सितम्बर तक दिल्ली में पूरी तरह लॉक डाउन लग जायेगा और लोग कहीं भी आ नहीं जा पाएंगे ? लेकिन इस तरह के सवालों से परेशान होने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है क्योंकि इन तीन दिनों दिल्ली में किसी भी तरह का लॉक डाउन नहीं लगेगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
अफवाहों पर विश्वास न करें!#G20Summit pic.twitter.com/gecINlasl3— Delhi Police (@DelhiPolice) September 5, 2023
दिल्ली में क्या रहेगा बंद
इस दौरान दिल्ली में स्थित सरकारी विभाग, कार्यालय, संगठन, शैक्षणिक संस्थान सहित निजी कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही नई दिल्ली पुलिस जिले के अधिकार क्षेत्र में वाणिज्यिक बैंक, वित्तीय संस्थान, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं रेस्तरां, कार्यालय और बाजार ही बंद रहेंगी। इसके अलावा नई दिल्ली और नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) क्षेत्र में ऑनलाइन खाना मंगवाने जैसी डिलीवरी सेवा नहीं मिलेगी। नई दिल्ली में बाहरी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और नई दिल्ली में डीटीसी, क्लस्टर, भारी वाहनों और निजी बसों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
अफवाहों पर विश्वास न करें!#G20Summit pic.twitter.com/gecINlasl3— Delhi Police (@DelhiPolice) September 5, 2023
परिवहन सेवा के लिए नियम
आने वाले तीन दिन 8,9 और 10 सितम्बर को सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए और दिल्ली-एनसीटी में ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन की ओर से कुछ आदेश और नियम जारी किए गए हैं। साथ ही ऐसा व्यवस्था भी की गई है जिससे आवश्यक चीजों की प्राप्ति में किसी प्रकार की परेशानियां न आएं। हर प्रकार की सेवाएं किसी-ना-किसी रूप में चलती ही रहें। ताकि आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
ऑटो और टैक्सियों को दिल्ली के अन्य स्थानों पर चलने की अनुमति है लेकिन नई दिल्ली क्षेत्र में चलने की अनुमति नहीं है। आदेशों के अनुसार 9 सितंबर को सुबह 5 बजे से 10 सितंबर को रात 11.59 कोई भी ऑटो टेक्सी नई दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकता। हालांकि, नई दिल्ली जिले में लोगों और इसके अंदर स्थित होटलों में और वैध बुकिंग वाले पर्यटकों को ले जाने वाली टैक्सियां नई दिल्ली की सीमा के अंदर के चल सकती हैं।
मेट्रो सेवाएं चालू
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने निर्देश जारी किये हैं कि 8 से 10 सितंबर तक के लिए सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से दिल्ली मेट्रो सेवाओं का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू हो जायेगा। मतलब लोग सुबह चार बजे से ही मेट्रो सेवा इस्तेमाल करना शुरू कर। हालांकि डीएमआरसी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए खुले रहेंगे, जहां सुरक्षा बाधाओं के कारण 9 और 10 सितंबर को यात्रियों को एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी।
एंबुलेंस सेवा नहीं होगी प्रभावित
सरकार द्वारा एंबुलेंस सेवा में किसी भी प्रकार का परिवर्तन आम जनता के लिए परेशानी का विषय बन सकता है। इसलिए आदेश दिया गया है कि। 7 और 8 सितंबर की मध्यरात्रि के 12 बजे से लेकर 11 सितंबर 11.59 बजे तक 6828400604 और 112 नंबर पर एक एंबुलेंस सहायता उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, शहर के प्रमुख जंक्शनों पर चिकित्सा आपातकालीन वाहन सहायता दल भी उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढ़ें : फ्रांस UPI लॉन्च करने वाला पहला यूरोपीय देश