[gtranslate]
Country

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 45 हजार के पार

 देश में कोरोना महामारी  तेजी से  फैल रही है। मौतें भी लगातार बढ़ रही हैं ।हर दिन हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में देशभर में कोरोना के 53  हजार 601  लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके  बाद देश में अब  कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 लाख 68  हजार 676  हो गई है।

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 871 लोगों की मौत दर्ज की गई है। अब तक कुल 45 हजार 257 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

वहीं देश में 6 लाख 39 हजार 929 कोरोना वायरस के एक्टिव मामले हैं। देश में अबतक 15 लाख 83 हजार 490 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है।

अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 48 हजार42 पहुंच चुकी है। वहीं अबतक इससे 18 हजार 50 लोगों की मौत हो  चुकी है।  दिल्ली में संक्रमितों की  मरने वालों की संख्या 4 हजार 131  है।  तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 53 हजार 99 है तो  मरने वालों की संख्या 5041 है।

असम में अबतक 151 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 47हजार 878 पहुंच चुकी है।  यहां मरने वालों की संख्या 2 हजार 120 हो  चुकी है।  वहीं पश्चिम बंगाल में 26 हजार 31 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है और  मरने वालों की संख्या 2 हजार एक सौ  पहुंच चुकी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD