दुनियाभर में कोरोना महामारी को लेकर त्राही मची हुई है। जिन देशो्ं में कोरोना के संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वह देश दोबारा लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहे है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में कोरोना के मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना की दूसरी लहर में पहले से ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे है, और कोरोना की तीसरा म्यूटेंट पाया गया है। इससे पहले दूसरे म्यूटेंट ब्राजील यूके जैसे देशों में पाए गए थे्।
इसे देखते हुए भारत से यात्रा करने वाले यात्रियों पर कई देशों ने कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। दुनिया के सबसे व्यस्त सर्च इंजनों में शुमार गूगल पर पिछले दो महीनों से लोग सिलेंडर रिमेडिसविर नियर मी, आरटी-पीसीआर टेस्ट, आक्सीजन सिलेंडर खोज रहे है। हाल ही में गूगल और थर्ड पार्टी सोशल मीडिया ने अपनी रिसर्च में पाया कि पिछले दो महीनों में भारत में सबसे ज्यादा रिमेडिसविर इंजेक्शन, आरटी-पीसीआर टेस्ट, आक्सीजन सिलेंडर और अस्पताल में बेड जैसे शब्द सर्च किए जा रहे है। देश में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, यूपी और राजधानी दिल्ली में आक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की जान जा रही है। हालांकि आक्सीजन की कमी को राज्यों में पूरा करने के लिए रेल मंत्रालय द्दारा आक्सीजन एक्सप्रेस चलाई गई है। जो राज्यो में आक्सीजन की कमी को पूरा करेंगी।
यह भी पढ़े: सोशल मीडिया पर छाया #ResignModi #SuperSpreaderModi
भारत में इस समय 1.59 करोड़ मरीजों की संख्या है, और हर दिन तीन लाख नए संक्रमित आ रहे है। अब तक 1.35 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दे चुके, हर दिन 1.79 मरीज ठीक में ही रहे है। कोरोना से भारत में 1.85 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, हर दिन 2,000 हजार से ज्यादा लोग मर हैं। गूगल एनालिस में दिखाया गया है कि 17 अप्रैल तक गूगल पर कोरोना से बचाव, उपचार जैसे शब्द सर्च किए जा रहे है। 2020 में जब कोरोना की पहली लहर आई थी, तब इन शब्दों को कम सर्च किया गया था, अब फिर दोबारा इन शब्दों को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। एनालिस में यह भी बताया गया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ‘रेमेडिसविर नियर मी’ सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। वहीं दिल्ली में सबसे ज्यादा ‘आक्सीजन सिलेंडर नियर मी’ नियर कोविड अस्पताल, आरसी-पीसीआर टेस्ट सर्च किया जा रहा है। मार्च में सबसे ज्यादा कोविड़ सेंटर नियर मी सबसे ज्यादा सर्च किया गया था।
हालांकि 17 और 18 अप्रैल तक 1,026 पोस्ट इन शब्दों से मिलती जुलती हर घंटे दर्ज की गई थी। इसी तरह 1 और 16 अप्रैल के बीच आक्सीजन शब्द एक दिन में 3700 सर्च किया गया था। 17 और 18 अप्रैल को यह संख्या दो गुना (6,750) हो गई थी। गूगल के अलावा इन शब्दों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्वविटर, इस्टाग्रांम पर भी सर्च किया गया।