[gtranslate]
Country

कोरोना वायरस : मध्य प्रदेश प्रदेश की स्तिथि गम्भीर

लॉकडाउन के 21वें दिन मध्य प्रदेश में अब तक लगभग 731 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में वहां कोरोना से लगभग 6 लोगों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश देश का दूसरा राज्य बन गया है जहां मरने वालों का आंकड़ा 50 से अधिक हुआ है।

मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से लगभग 24 जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा केस और मौतें इंदौर में पाए गए हैं।
इंदौर में 35, भोपाल में 4, उज्जैन में 6, खरगोन में 3, छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक मरीज की जान जा चुकी है।

वहीं महाराष्ट्र में अबतक लगभग 160 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें भी सिर्फ मुंबई में ही 100 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने बताया कि ,”पिछले 24 घंटे में 1171 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 126 नए पॉजिटिव हैं। इंदौर 98, भोपाल 20, उज्जैन 1, बड़वानी 2, जबलपुर, श्योपुर, मंदसौर और रतलाम, टीकमगढ़ में एक-एक केस मिला है। टीकमगढ़ में यह पहला केस है। 24 जिलों में 278 कैंटोनमेंट एरिया बनाए गए हैं। 51 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं।

लॉकडाउन के पार्ट- एक का आज आखिरी दिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को कोरोना महामारी पर देश के चौथे संदेश में कहा कि देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाता है। वहीं, 20 अप्रैल तक हर कस्बे को बारीकी से परखा जाएगा और फिर आगे की रियायत देने पर विचार किया जाएगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD