[gtranslate]
Country

फिर डराने लगा है कोरोना , 14 हजार से ज्यादा नए मरीज 

देश में कोरोना वायरस के  मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते सात दिनों से देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। इससे एक बार फिर से कोरोना से लोगों को डर लगने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर  में कोरोना वायरस के एक्टिव केस फिर से बढ़े हैं। बीते 24 घंटों में एक बार फिर से 14 हजार नए मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ो के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 14 हजार 199 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 83 लोगों की मौत हुई है।  देश में कोरोना वायरस स्व संक्रमितों की संख्या अब 1 करोड़ 10 लाख 5 हजार 850 हो  चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 6 लाख 99 हजार 410 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल सबसे ज्यादा चिंता कोरोना के सक्रिय मामलों के बढ़ने को लेकर है, जो 1 लाख 50 हजार 55 है। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 56 हजार 385 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना के सक्रिय मामले सबसे बड़ी चिंता है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 4,421 एक्टिव केस बढ़े हैं जिससे एक्टिव दर बढ़कर 1.36 फीसदी  हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 9 हजार 695 लोग ठीक हुए हैं, इससे रिकवरी दर 97.22 फीसदी  हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.42 फीसदी  है।

देश में 21.15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 1 करोड़ 11 लाख 16 हजार 854 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 35 हजार 681 लोगों को टीका लगाया गया है।

  कोरोना से ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र 

मुंबई महाराष्ट्र में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज 22 फरवरी  से राज्य में भीड़-भाड़ वाले सारे राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हालात नहीं संभले तो राज्य में फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। कोरोना के बढ़ते मामलों  ने राज्य  में रह रहे आम लोगों  से लेकर  हर किसी को डरा दिया है। राज्य  सरकार ने भी बड़े फैसलों का ऐलान करके इस ओर  अपने कदम भी बढ़ा दिए हैं।

महाराष्ट्र के अमरावती और अचलपुर में आज से संपूर्ण लॉकडाउन लग रहा है, लॉकडाउन आज रात 8 बजे से 1 मार्च सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा।  अकोला, अकोट और मुर्तिजापुर में कल सुबह 6 बजे से 1 मार्च की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लग जाएगा। हालांकि इन सभी जगहों पर आपातकाल  सेवाएं चालू रहेंगी।

पुणे और नासिक में कल रात से  नाइट कर्फ्यू लग गया है। दोनों शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। जो कि रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। यही नहीं पुणे में 28 फरवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का ऐलान भी किया गया है। जबकि नासिक में सार्वजनिक जगहों  पर अगर आप बिना मास्क पहने पाए गए तो हजार रुपए का जुर्माना देना होगा।

इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों के बीच पूरे राज्य के लिए कड़े नियमों का ऐलान भी किया है।  महाराष्ट्र में आज से राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक जमावड़े पर रोक रहेगी।  अगर स्थिति बिगड़ती है तो महाराष्ट्र में लॉकडाउन भी लग सकता है।  महाराष्ट्र सरकार ने मि जबाबदार यानी मैं जवाबदार मुहिम शुरू की है। जिसमें लोगों को बताना है कि लॉकडाउन चाहिए या नहीं।  लॉकडाउन को लेकर लेकर अगले 8 दिनों में फैसला होगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD