देश और दुनिया में जानलेवा वायरस से जंग जारी है। लाख कोशिशों के बावजूद भी कोरोना का कहर थमने के बजाय और तेजी से बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 39 हजार 172 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 94 हजार 85 हो चुकी है।
भारत में भी कोरोना वायरस की महामारी के इलाज के लिए वैक्सीन बनाने की कोशिशें जारी हैं।और दो कंपनियों की वैक्सीन की तैयारी काफी एडवांस स्टेज में पहुंच गई है। इनमें से एक वैक्सीन जायडस कैडिला की है तो दूसरी वैक्सीन भारत बायोटेक की है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 94 हजार 85 हो चुकी है। लगातार चौथे दिन 35 हजार से ज्यादा केस बढ़े। हालांकि, राहत की बात है कि 27 हजार 589 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो गए। ये एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके पहले 20 जुलाई को सर्वाधिक 24 हजार 303 लोग ठीक हुए थे। अब तक 7 लाख 52 हजार 393 लोग ठीक हो चुके हैं। ये सभी आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
उधर, आंध्रप्रदेश सरकार 5 सितंबर से स्कूल खोलने की योजना बना रही है। सरकार ने कहा कि आखिरी फैसला एक सितंबर के करीब लिया जाएगा। उस वक्त देखा जाएगा कि कोरोना से हालात कैसे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कोरोना नाम की यह महामारी काबू में नहीं आ रही है। दुनिया भर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1.48 करोड़ हो गई है। कोरोना की सबसे ज्यादा मार अमेरिका झेल रहा है। इस वायरस से दुनियाभर में अब तक 6.13 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी से अब तक 89.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।
कोविड-19 से अमेरिका में सबसे अधिक लोग प्रभावित है. अमेरिका में इसके मरीजों की संख्या 3,961,429 लाख के करीब पहुंच चुकी है, जबकि 1.44 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। ब्राजील,भारत और पेरू जैसे देशों में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। दुनिया भर में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 53.34 लाख के पार हो गई है। ब्राजील और भारत में कोरोना का कहर अब तेजी से बढ़ने लगा है। कोरोना से दुनिया में कुल मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे और भारत दूसरे पायदान पर पहुँच चुका है भारत से आगे सिर्फ अमेरिका और ब्राजील हैं।