लाख कोशिशों के बावजूद देश में कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 लाख से ज्यादा हो गई है।कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 52 हजार के करीब पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 57 हजार से ज्यादा नए मामले आए। हालांकि, इस दौरान 55 हजार से ज्यादा मरीज इस महामारी से मुक्त भी हो गए। आज 17 अगस्त सोमवार की सुबह 7.30 बजे तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के 57 हजार 982 नए मामलों के साथ देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 26 लाख, 48 हजार, 353 हो गई है। जबकि इस महामारी से देश में अब तक 51 हजार 59 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले चौबीस घंटों में इस महामारी से 1 हजार 65 लोगों ने दम तोड़ा है।
हालांकि, अच्छी बात ये है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।कल 57 हजार 584 नई रिकवरी के साथ ठीक हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 19 लाख, 20 हजार, 217 पर जा पहुंची है।अब तक 19 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए है।इस समय देश में रिकवरी 71.91 और मृत्यु दर 1.93 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 50 हजार पहुंचने में 23 दिन लगे, ब्राजील में 95 दिन लगे, मेक्सिको में 141 दिन और भारत में 156 दिन। भारत में मृत्युदर 1.93 फीसद है, जो वैश्विक औसत से भी कम है। कोरोना से अमेरिका में मृत्युदर 3.19 फीसद, ब्राजील में 3.33 फीसद, मेक्सिको में 10.89 प्रतिशत और ब्रिटेन में 14.98 फीसद है। भारत में मरीजों के स्वस्थ होने की दर करीब 72 फीसद हो गई है। मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मरने वालों में 70 फीसद से अधिक वैसे लोग हैं, जो पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।
राज्यवार कोरोना के मामले :
क्रम संख्या | राज्य | कुल केस | ठीक हुए लोग | मौतें |
1. | अंडमान निकोबार | 2399 | 1226 | 28 |
2. | आंध्र प्रदेश | 289829 | 201243 | 2650 |
3. | अरुणाचल प्रदेश | 2701 | 1808 | 5 |
4. | असम | 104093 | 72566 | 189 |
5. | बिहार | 16642 | 11498 | 537 |
6. | चंडीगढ़ | 2102 | 1137 | 29 |
7. | छत्तीसगढ़ | 15621 | 10235 | 142 |
8. | दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव | 1881 | 1431 | 2 |
9. | दिल्ली | 152580 | 137561 | 4196 |
10. | गोवा | 11639 | 7775 | 104 |
11. | गुजरात | 78783 | 61596 | 2785 |
12. | हरियाणा | 41153 | 39601 | 538 |
13. | हिमाचल प्रदेश | 4156 | 2720 | 18 |
14. | जम्मू-कश्मीर | 28470 | 20943 | 542 |
15. | झारखंड | 23224 | 14747 | 244 |
16. | कर्नाटक | 226966 | 141491 | 3956 |
17. | केरल | 44415 | 28894 | 157 |
18. | लद्दाख | 1948 | 1356 | 14 |
19. | मध्य प्रदेश | 45455 | 34038 | 1105 |
20. | महाराष्ट्र | 595865 | 417123 | 20037 |
21. | मणिपुर | 4569 | 2632 | 16 |
22. | मेघालय | 1374 | 675 | 6 |
23. | मिजोरम | 789 | 371 | 0 |
24. | नगालैंड | 3394 | 1422 | 7 |
25. | ओडिशा | 60050 | 42277 | 396 |
26. | पुदुचेरी | 7732 | 4443 | 110 |
27. | पंजाब | 31206 | 19413 | 812 |
28. | राजस्थान | 61296 | 46604 | 876 |
29. | सिक्किम | 1167 | 673 | 1 |
30. | तमिलनाडु | 338055 | 278270 | 5766 |
31. | तेलंगाना | 91361 | 68126 | 693 |
32. | त्रिपुरा | 7076 | 5151 | 55 |
33. | उत्तराखंड | 12175 | 8100 | 152 |
34. | उत्तर प्रदेश | 154418 | 100432 | 2449 |
35. | पश्चिम बंगाल | 116498 | 86771 | 2428 |
भारत में कुल | 2647316 | 1918076 | 51045 |