[gtranslate]
Country

भारत के लिए भी बड़ी चुनौती बनता कोरोना, देश में तीसरी मौत

पूरी दुनिया में महामारी घोषित हो चुका कोरोना वायरस अब भारत के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। देश में अब तक इस वायरस से 120 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 64 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

कोरोना वायरस से देश में यह तीसरी मौत है। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति ने मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले एक मौत केरल और दूसरी राजधानी दिल्ली में हो चुकी है।64 साल का यह बुजुर्ग दुबई से लौटा था।  जिसके बाद उन्हें मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हिंदुजा से कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। उनके बेटे और पत्नी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

जानकारी के अनुसार, एक मार्च को पुणे के दंपति और उनकी बेटी दुबई से मुंबई लौटे थे। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उन्होंने पुणे तक के लिए टैक्सी बुक की। बाद में पति-पत्नी और उनकी बेटी वायरस की चपेट में पाए गए। उसी टैक्सी से यात्रा करने वाले दो लोग और ड्राइवर इसकी चपेट में आ गए। इस तरह से एक ही टैक्सी में होने की वजह से पांच लोग संक्रमित हो गए।

अंधेरी वेस्ट में रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग भी हवाई-अड्डे से घर जाने के लिए उसी टैक्सी में सवार हुए जिसके कारण वह कोरोना की चपेट में आ गए। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई थी जिसके कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। उनके बेटे और पत्नी भी कोरोना से पीड़ित हैं जिनका कस्तूरबा अस्पताल में इलाज जारी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD