[gtranslate]
Country

प्रियंका में नई संभावनाएं देखने लगे हैं कांग्रेसी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सरकारी आवास खाली कराये जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका का निवास अब लखनऊ में हो सकता है। समझा जा रहा है कि वे यहीं रहकर यूपी कांग्रेस में जान फूंकेंगीं। कांग्रेस में तो युवा नेता उनके भीतर नई संभावनाएं तक देखने लगे हैं।

राजनीतिक पंडित अनुमान लगा रहे हैं कि प्रियंका का पूरा ध्यान अब उत्तर प्रदेश पर केंद्रित होगा। वे 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी में नई जान फूंकेंगी। कांग्रेस के कुछ युवा नेता तो यहां तक राय देने लगे हैं कि उन्हें यूपी विधानसभा के आगामी चुनाव मंे मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर आगे किया जाना चाहिए। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री पी ़ चिदबंरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदबंरम ने मांग की है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर वापसी होगी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD