मध्य प्रदेश में कांग्रस पार्टी को एक और झटका लगा है। पार्टी छोड़ 22 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब टीकमगढ़ के बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
बीजेपी में शामिल होने के लिए प्रद्युम्न सिंह लोधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी के कुछ और नेता भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
Madhya Pradesh: Pradhyuman Singh Lodhi, Congress MLA from Bada Malhera meets Chief Minister Shivraj Singh Chouhan in Bhopal to join Bharatiya Janata Party (BJP). pic.twitter.com/vYsul3pxsX
— ANI (@ANI) July 12, 2020
बीते साल दिसंबर में हुए विधान सभा चुनाव में प्रद्युम्न सिंह लोधी ने बीजेपी प्रत्याशी ललिता यादव को हराया था। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती से उनके बंगले पर जाकर मुलाकात की थी।
उसके उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुलाकात की थी। पार्टी में शामिल होने के बाद प्रद्युम्न सिंह लोधी ने मु्ख्यमंत्री को मिठाई खिलाई।
गौरतलब है कि सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों के 20 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी। वह सिर्फ 15 महीने ही चल पाई। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।