[gtranslate]
Country

कांग्रेस ने काटा पू्र्व सीएम वी नारायणसामी का टिकट

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दम-खम दिखा रही है। आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर जोरों पर है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने पुडुचेरी जो एक केंद्र शासित प्रदेश है वहां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पहले अपने 14 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। इसमें सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी का नाम नहीं है। कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लडेंगे। नजदीकी सूत्रो के हवाले से पता चला है कि पूर्व सीएम से पार्टी के कई नेता और जनता काफी ज्यादा नाराज थी। इसलिए उनका टिकट काटा गया है। अब पुडुचेरी में कांग्रेस का एक सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान करना बाकी रह गया है।

पुडुचेरी कांग्रेस के प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने कहा, पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे। वे चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन देखेंगे। पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटें है। कांग्रेस डीएमके, सीपीआई वीसीके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में कांग्रेस के हिस्से 15 सीटें आई है, डीएमके को 13 सीपीआई 1 वीसीके 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं का्ंग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही डीएमके ने अपने 13 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। डीएमके ने दो पू्र्व मंत्रियों और छह नए चेहरों पर दांव लगाकर चुनाव मैदान में उतारा है।

पुडुचेरी में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 मई को नजीतें आएंगे। वहीं कांग्रेस को पुडुचेरी में टक्कर दे रही बीजेपी ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पू्र्व अध्यक्ष ए नमस्सिवायम् को अब भाजपा ने मन्नाडीपेट सीट से टिकट दिया है। भाजपा ने लाब्सपेट से वी समिनाथन्,उसुडु से साई जे सरवण कुमार, कामराज नगर से ए जॉनकुमार, कालापेट से पी एम एल कल्याणसुंदरम्, नेल्लित्तोप से विविलियन रिचर्ड्स जॉनकुमार, को टिकट दिया गया है। बता दें विधानसभा चुनाव होने से पहले पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण वी नारायणसामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बार पुडेचेरी के लोग किसे अपना मुख्यमंत्री चुनते है यह तो आने वाला वक्त ही बताएंगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD