बीते 12 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। जिसके बाद देश की राजनीति में शोक की लहरों के साथ सोशल मीडिया में लोगों ने भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा को ट्रोल करना शुरु कर दिया था। 12 अगस्त को एक टीवी डिवेट में शाम 5 बजे कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी कांग्रेस का पक्ष रख रहे थे संबित पात्रा बीजेपी का पक्ष रख रहे थे। जिसके बाद कुछ ही घंटों में राजीव त्यागी मौत की खबर आई।
अब कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता टीवी डिबेट के जरिए देश में घृणा का माहौल बना रहे हैं। जो ऐसी ही एक डिबेट कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत का कारण बनीं, जिसमें पात्रा ने उनके खिलाफ अमर्यादित और व्यक्तिगत टिप्पणियों के साथ ही उनकी धार्मिक आस्था पर सवाल उठाए थे।
राजीव त्यागी की मौत को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल सहित यूथ कांग्रेस के कई नेताओं ने पटना के रूपसपुर थाना में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत को हत्या करार देते हुए संबित पात्रा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। गुंजन पटेल ने कहा है की टीवी डिबेट के दौरान संबित पात्रा की भाषा बेहद अनैतिक, अमर्यादित और तनाव पैदा करने वाली होती है। एक ऐसे ही डिबेट में संबित पात्रा ने राजीव त्यागी को अपमानित किया जिस वजह से उन्हें दिल का दौरा आया और उनकी मृत्यु हो गई। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने इस आरोप में संबित पात्रा की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग की है।