[gtranslate]
Country Poltics

रिपोर्ट; देश के करोड़पति मुख्यमंत्री

 

भारत देश के 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के द्वारा किया गया है। एडीआर में मुख्यमंत्रियों की नेटवर्थ का विश्लेषण चुनावी हलफनामों के आधार पर किया गया है। सबसे ज्यादा अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी हैं और सबसे कम पैसा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है।

 

एडीआर के अनुसार 28 राज्यों के मुख्यमंत्री हैं और दो केंद्र शासित प्रदेशों – दिल्ली और पुडुचेरी में भी मुख्यमंत्री हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में वर्तमान में मुख्यमंत्री नहीं हैं। एडीआर ने कहा कि विश्लेषण किए गए 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 33.96 करोड़ रुपये प्रति मुख्यमंत्री है। एडीआर और इलेक्शन वॉच (न्यू) ने कहा कि वे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों के शपथ पत्र का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष दिए गए हैं।

सबसे अमीर सीएम

एडीआर के अनुसार आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी के पास सबसे ज्यादा कुल संपत्ति 510 करोड़ रुपये है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू की संपत्ति 163 करोड़ रुपये से अधिक है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के पास 63 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

सबसे कम संपत्ति

एडीआर ने कहा कि सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन सीएम हैं। इनमें पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के पास सबसे कम केवल 15 लाख रुपये की संपत्ति है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों के पास 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD