कोरोना ने कामकाज का तरीका भी बदल दिया है। मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी कैबिनेट के मंत्री अरविंद भदौरिया के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आज वहां कैबिनेट की बैठक वर्चुयल हुई। मंत्रिगण घर से ही इस बैठक में शामिल हुए।
बैठक को ऑनलाइन अस्पताल से ही सम्बंधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब वे स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा की अस्पताल में वे अपने कपडे खुद ही धो रहे हैं। चूंकि सर्कार के मंत्री जनता से मिलते रहते हैं इसलिए उनको कोरोना पॉजिटिव आने का ज्यादा खतरा रहता है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएंगे। कोरोना से मंत्री ही नहीं बल्कि उनका स्टॉफ भी नहीं बच पाया। कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के निजी सचिव व उनके ढ़ाई साल के बेटे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। प्रदेश के पंचायत एवंम ग्रामीण मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया में कार्यस्थल चार कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि सिसोदिया की खुद की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।