[gtranslate]
Country

गेहूं और आटे के बाद केंद्र ने चीनी निर्यात पर भी लगाया प्रतिबंध

गेहूं और आटे निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद भारत सरकार ने अब घरेलू बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए एक साल (अक्टूबर 2023) तक चीनी निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

 

भारत चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है लेकिन सरकार और उद्योग के अधिकारियों के मुताबिक, भारत को इस साल रिकॉर्ड पैदावार होने की उम्मीद है। इससे भारत के लिए 80 लाख टन शुगर के निर्यात का मौका बन सकता है। भारत में 2022-23 में करीब 2.75 करोड़ टन चीनी की खपत का अनुमान लगाया जा रहा है। उत्पादित चीनी में से 45 लाख टन चीनी का इस्तेमाल मिल्स इथेनॉल बनाने के लिए किया जाएगा । इसके अलावा 60 लाख टन का चीनी को सालाना बचत स्टॉक के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके।

 

मई में भी लगाया था प्रतिबंध

 

इस साल मई के महीने में भारत ने कच्ची चीनी, रिफाइंड चीनी और सफेद चीनी के निर्यात पर रोक लगाई थी, जो 31 अक्टूबर, 2022 तक लागू था। लेकिन अब इस अवधि को 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। यानी भारत अब अगले एक साल में कुछ अपवादों को छोड़कर चीनी का निर्यात नहीं करेगा।

निर्यात पर एक सीमा तक मिल सकती है छूट

 

गौरतलब है कि साल 2021 और 2022 के दौरान देश में 5,000 लाख टन से अधिक गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ था , जिसमें से चीनी मिलों ने लगभग 3 हजार 574 लाख टन की पेराई करके लगभग 394 लाख टन चीनी का उत्पादन किया। इसमें से 359 लाख टन चीनी का उत्पादन चीनी मिलों द्वारा किया गया, जबकि 35 लाख टन चीनी को एथेनॉल निर्माण के लिए डायवर्ट किया गया। गन्ने की पेराई का मौसम अक्सर अक्टूबर या नवंबर में शुरू होता है और अप्रैल के मध्य तक रहता है, जबकि चीनी का मौसम आमतौर पर अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। वहीं, इस साल देश में रिकॉर्ड चीनी फसल का उत्पादन होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे नई दिल्ली को 80 लाख टन तक के निर्यात की अनुमति मिल सकती है।

 

अमेरिका को कर सकेंगे चीनी निर्यात

 

मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जारी किये गए सर्कुलर के अनुसार यह प्रतिबंध CXL और TRQ (tariff rate quota) कोटा के तहत EU और US में भेजी जा रही चीनी पर लागू नहीं होगा । इसी महीने सरकार ने कहा था कि भारतीय निर्यातक 31 दिसंबर तक TRQ के तहत अमेरिका को चीनी निर्यात कर सकेंगे। निर्यातक अब इस साल दिसंबर अंत तक अमेरिका को तय मात्रा में कच्ची चीनी का निर्यात कर सकेंगे।

You may also like

MERA DDDD DDD DD