[gtranslate]
Country

शिवराज सरकार का हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, 28 मंत्रियों में 12 सिंधिया समर्थक

शिवराज सरकार का हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, 28 मंत्रियों में 12 सिंधिया समर्थक

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार का तीन महीने बाद वृहस्पतिवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ। कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें 8 राज्यमंत्री शामिल हैं। चौहान ने इससे पहले 8 राज्य मंत्रियों और 20 कैबिनेट मंत्रियों की सूची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजी थी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया इन नए मंत्रियों में 12 समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। सिंधिया समर्थक जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, इनमें से कोई भी फिलहाल विधानसभा का सदस्य नहीं है।

ने मध्य प्रदेश की मंत्री के तौर पर भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया शपथ ग्रहण ली। गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य नेता राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भोपाल के राजभवन पहुंचे हैं।

कैबिनेट मंत्री

– गोपाल भार्गव

– विजय शाह

– जगदीश देवड़ा

– बिसाहू लाल सिंह

– यशोधरा राजे सिंधिया

– भूपेंद्र सिंह

– एदल सिंह कंषाना

– बृजेंद्र प्रताप सिंह

– विश्वास सारंग

– इमरती देवी

– प्रभुराम चौधरी

– महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)

– प्रद्युमन सिंह तोमर

– प्रेम सिंह पटेल

– ओमप्रकाश सकलेचा

– उषा ठाकुर

– अरविंद भदौरिया

– डॉ. मोहन यादव

– हरदीप सिंह डंग

– राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव।

राज्यमंत्री

– भरत सिंह कुशवाह

– इंदर सिंह परमार

– रामलेखावन पटेल

– राम किशोर कांवरे

– बृजेंद्र सिंह यादव

– गिर्राज दंडौतिया

– सुरेश धाकड़

– ओपीएस भदौरिया

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं, लिहाजा अधिकतम 35 विधायक ही मंत्री बन सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब कैबिनेट में सिर्फ 6 मंत्री ही शामिल हुए थे। मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD