[gtranslate]
Country

हैवानियत का रुप ले लेती हिंसा

तीन महीने से जारी मणिपुर हिंसा में करीब 150 लोग मारे गए हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। बढ़ती हिंसा से पांच हजार से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। पचास हजार से ज्यादा लोगों का विस्थापन हुआ है। अब यह हिंसा हैवानियत का रुप लेती जा रही है। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद देश भर को शर्मशार होना पड़ा। मणिपुर हिंसा की आड में महिलाओं के साथ दरिंदगी बढ़ती जा रही है। महिलाओं के साथ हुए इस घटना ने राज्य में फिर तनाव बढ़ा दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरा देश कडी कार्यवाई की मांग कर रहा है। इसी बीच मणिपुर के दस विधायकों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इन विधायकों ने एक बयान जारी कर दावा करते हुए कहा है कि 5 और अन्य महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं। इनमें से तीन महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ अलग-अलग समय पर बलात्कार किया गया है । महिलाओं के साथ ये घटनाएं बीते ढाई महीने से जारी हिंसा के दौरान हुई हैं।

इन विधायकों में शामिल ललियांग मांग खौते और लेतपाओ हाओकिप ने भी इन घटनाओं की पुष्टि की है। लेतपाओ हाओकिप ने ऐसी घटनाएं होने की बात कही है। उनका कहना है कि हमारी पास ऐसी घटनाओं के वीडियो नहीं हैं। लेकिन बीते दो महीनों में राज्य में ऐसी घटनाएं हुई हैं। हमने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से इसे लेकर बात की और उसके आधार पर ही बयान जारी किया है। हालांकि विधायकों ने अपने दावे के समर्थन में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं पुलिस द्वारा भी ऐसे मामलों की पुष्टि नहीं की गई है।

सरकार से इन विधायकों ने मांग करते हुए कहा है कि इन मामलों में सीबीआई से जांच करवाई जाये। इस बीच प्रदेश में वीडियो सामने आने के बाद नए सिरे से गुस्सा फूट पड़ा है। न्यूड परेड कराने के मुख्य आरोपी के घर को लोगों ने आग के हवाले कर दिया। सरकार ने राज्य में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है। यही नहीं केंद्र सरकार ने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर करने पर रोक लगा दी है।

यह भी पढें : हिंसा की आड में तीन महिलाओं के साथ यौन हिंसा

You may also like

MERA DDDD DDD DD