बैंगलुरु। कर्नाटक में गरीब ब्राह्मणों के लिए एक योजना शुरू हुई है। कर्नाटक राज्य ‘ब्राह्मण विकास बोर्ड’ के तरफ से यह योजना उन ब्राह्मणों के लिए शुरू की गई है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। योजना का लाभ गरीब ब्राह्मण पुजारी से शादी करने वाली दुल्हन को मिलेगा। राज्य में दुल्हनों के लिए दो योजनाएं ‘अरुंधति’ और ‘मैत्रेयी’ शुरू किया जा रहा हैं। पिछले साल बीएस येदियुरप्पा की सरकार ने इस बोर्ड का उद्घाटन की था। बोर्ड के अनुसार पहली योजना- ‘अरुंधति’, जिसके तहत ब्राह्मण दुल्हनों को 25,000 रुपये प्रदान करेगी। दूसरी योजना- ‘मैत्रेयी’, इसके तहत राज्य में पुजारी से शादी करने वाली ब्राह्मण दुलहनों को तीन लाख रुपये की धनराशि मिलेगी।
बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा नेता एचएस सचिदानंद मूर्ति ने कहा, ‘हमें इन योजनाओं को लागू करने की स्वीकृति मिल गई है। ‘अरुंधति’ और ‘मैत्रेयी’ के लिए अलग-अलग राशि वितरण की जाएगी। इन राशि का लाभ उठाने के लिए प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने का इरादा है। योजना ब्राह्मण समाज के कमजोर वर्गों और कमजोर परिवार के लिए है। यह पैसा तीन किस्तों में दिया जाएगा। अगर शादी चार साल तक चलती है तो चैथे साल महिलाओं को ब्याज के साथ पैसा मिलेगा।
इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को यह प्रमाणित करना होगा कि उनके पास पांच एकड़ या उससे अधिक कृषि भूमि नहीं है। आवेदन करने वाले के पास 1000 वर्ग फुट से अधिक का आवासीय फ्लैट नहीं होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं हो।