[gtranslate]
Country

ब्यूटी पार्लर में सजने गई दुल्हन की गला रेतकर  हत्या

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के अंतर्गत जावरा में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर गई एक दुल्हन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारा उसका प्रेमी बताया जा रहा है। शाजापुर की रहने वाली दुल्हन शानू यादव की शादी नागदा निवासी गौरव जैन के साथ होनी थी। रविवार 5 जुलाई को  सुबह 9 बजे दुल्हन एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गयी थी.लेकिन हाथों पर मेंहदी लगनें के साथ ही उसकी वह सुखद दुनिया उजड़ गई जिसके सपने उसने बड़ी उम्मीद से संभाले थे। जानकारी के मुताबिक (दुल्हन) शानू यादव के फ़ोन पर एक कॉल आया कॉल उसके प्रेमी का था। जो कि ब्यूटी पार्लर के बाहर ही मौजूद था। वह अचानक अंदर आया और अपनी प्रेमिका का एक धारदार हथियार से गला काटकर वहां से फरार हो गया।

आनन्-फानन में शानू को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉ ने उसको मृत घोषित कर दिया।। पहली शादी उज्जैन में हुई थी, मगर उस पति से शानू का तलाक हो चुका है। पार्लर में मौजूद शानू यादव की बहन ने बताया कि हम लोगों ने सुबह होटल में नाश्ता किया और दीदी के साथ तैयार होने पार्लर आ गए। हमें छोड़ने भैया और लड़के वालों की तरफ से दो लोग आए थे।

पार्लर में दीदी का मेकअप शुरू हुआ कि एक कॉल आया फिर थोड़ी देर बाद एक शख्स मुँह पर  कपडा लिपटे अंदर आया और दीदी के गले पर धारदार चाकू से वार कर दिया ऐंव वहां से भाग गया। पार्लर में काम कर रहे स्टाफ ने बताया कि कुछ दिन पहले  इनकी यहां मेकअप ले लिए बुकिंग हुई थी। सुबह लड़की 9 बजे यहां आई। थोड़ी  देर बाद एक युवक अंदर आया 2-3 मिनट बैठा, इस वारदात को अंजाम दिया और भाग  गया। घायल लड़की को जल्दी ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में लड़की को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी बाहर है। पुलिस का कहना है अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD