पश्चिम बंगाल के मालदा में महानंदा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो, जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया है। दरअसल महानंदा नदी में नाव पलट गई। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, चंचल पुलिस थाना इलाके की यह घटना है। जगन्नाथपुर में महानंदा नदी में उत्तरी दिनाजपुर के लिए लोगों से भरी नाव रवाना हुई थी। मगर यह अपनी जगह पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई।
नाव महानंदा नदी में मुकुंदपुर घाट पर पहुंचने से पहले ही डूब गई। अब तक नदी से 5 लोगों के शव निकाले गए हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि नाव पर 60 लोग सवार थे। बचाव कार्य चालू है और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं।