[gtranslate]
Country

नैनीताल की हल्द्वानी जेल में खूनी संघर्ष, एक कैदी की हत्या

नैनीताल की हल्द्वानी जेल में खूनी संघर्ष, एक कैदी की हत्या

एक तरफ देश में लॉकडाउन चल रहा है। लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। जिसके चलते ज्यादातर जगहों से क्राइम कंट्रोल की खबरें आ रही हैं। लेकिन इसी बीच नैनीताल जिले की हल्द्वानी जेल से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर के अनुसार, जेल में बंद दो कैदियों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी।

पिछले कुछ पखवाड़ों में उपकारागार हल्द्वानी में हत्या का यह दूसरा मामला सामने आया है। हल्द्वानी उपकारागार में बंद डकैती के आरोपी बाजपुर निवासी कैदी को छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजे गए दमुवाढूंगा के एक कैदी ने इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी उपकारागार में एक ही बैरक में बंद किए गए दो कैदी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हुए खूनी लड़ाई से जेल में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि बाजपुर निवासी शानू नामक डकैती के आरोपी कैदी को इस मारपीट में गंभीर चोटें आईं। उसे आनन-फानन में जेल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत बिगड़ती देख उसे बेस चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन बेस में पहुंचने से पहले ही शानू की मौत हो चुकी थी। कैदी की मौत से जेल प्रशासन सकते में है।

जेलर संजीव ह्यांकी ने आरोपी कैदी आलोक नेगी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कैदी छेडख़ानी के आरोप में बंद हुआ था। जबकि मृतक डकैती के आरोप में बंद था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य के मुताबिक, 19 वर्षीय बाजपुर निवासी शानू पुत्र नन्हे डकैती कांड के आरोप में चार मार्च से जेल में बंद था।

वहीं हल्द्वानी के दमुवाढूंगा निवासी आलोक नेगी पुत्र रमेश सिंह भी छेड़छाड़ के आरोप में छह मार्च को जेल में लाया गया था। दोनों को बैरक नंबर एक में रखा गया था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात खाना खाने के बाद सभी कैदी टीवी देख रहे थे। इसी दौरान शानू और आलोक के बीच बहस हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गई। इस संघर्ष में शानू को चोटें आई जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

You may also like

MERA DDDD DDD DD