मणिपुर समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा ने मणिपुर में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 32 सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया है। इस जीत के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा का पूर्वोत्तर किला मजबूत हो गया है। राजनीतिक दृष्टि से भाजपा की यह जीत खास है।
पूर्वोत्तर में भाजपा के पास अब हिमंता और बीरेन के रूप में दो मजबूत ब्रांड हैं। कांग्रेस में उपेक्षा से नाराज दोनों नेता करीब-करीब एक ही समय भगवा खेमे में शामिल हुए थे। इनमें हिमंता बीते साल असम चुनाव में जीत के शिल्पकार रहे तो बीरेन ने सीएम पद पर रहते हुए भगवा झंडा बुलंद रखने में कामयाबी हासिल की।

मणिपुर के मुख़्यमंत्री बीरेन सिंह
कौन हैं बीरेन सिंह
बीरेन मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी के साथ पत्रकार भी रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (डीपीएफ) से की। बाद में डीपीएफ का कांग्रेस में विलय हो गया। 2012 में तीसरी जीत के बाद भी बीरेन को कांग्रेस सरकार में जगह नहीं मिली। इससे नाराज होकर उन्होंने 2016 में भाजपा का दामन थाम लिया। इसके एक साल बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल गया।
यह भी पढ़ें : मणिपुर की मणि पर …