देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना को लेकर भले ही सोशल डिस्टेंसिंग रखने की बात करते रहे हैं, लेकिन उन्हीं की पार्टी के नेता इसकी धज्जियां उड़ाते रहे हैं। इसका एक उदाहरण हरियाणा में देखने को मिला जहां पार्टी नेताओं ने अपने कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए बाकायदा सिंगर को बुलाया।
दरअसल, हाल में भाजपा ने हरियाणा में अपना नया प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ को बनाया है। लेकिन उनकी ताजपोशी का कार्यक्रम आज किया गया है। कार्यक्रम रोहतक में रखा गया था। इस कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और करनाल सीट से सांसद संजय भाटिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने गायक गजेंद्र फोगाट को बुला रखा था। गजेंद्र फोगाट गाने गा रहे थे, और कार्यकर्ता बिना सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए बिना उनके गानों पर झूम रहे थे। मास्क सिर्फ उनके कानों पर लटक रहे थे।फोगाट ने मास्क कानों पर लटका कर गाना गाने में लगे हुए थे। अन्य कार्यकर्ता भी झुंड बनाकर गानों का आनंद ले रहे थे। जबकि राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 6 जिलों में 1 हजार पार कर चुकी हैं।
इससें पहले सुभाष बराला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। बतां दें इस बार सुभाष बराला को दुष्यंत की नई पार्टी जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने भारी बहुमत से हराया था। वैसे भी बराला के खिलाफ कई बार पार्टी कार्यक्रताओं ने नराजगी जताई थी। हालांकि लॉकडाउन के कारण प्रदेश अध्यक्ष का नाम काफी दिनों से रुका हुआ था। ओपी धनखड़ हरियाणा में भाजपा के 13वें प्रदेशाध्यक्ष हैं।