[gtranslate]
Country

गुजरात की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

गुजरात विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है।इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं।चुनाव प्रचार और जनसभाओं का दौर जारी है। गुजरात चुनाव के शुरुआती दिनों में ऐसा कहां जा रहा था कि राज्य में भाजपा की टक्कर में कोई भी पार्टी दिखाई नहीं दे रही है,राजनितिक विशषेज्ञों के अनुसार गुजरात में आम आदमी पार्टी अभी नई पार्टी है और कांग्रेस ने लगभग हथियार डाल दिए है। इसलिए भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगी। लेकिन धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सक्रियता ने तो इस मिथक को खत्म कर दिया है। अभी तो भाजपा के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द पार्टी के बागी नेता बने हुए है।

 

भाजपा को उम्मीद थी कि टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता देर-सबेर पार्टी में लौट आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने पहले चरण में 7 नेताओं को सस्पेंड करके कड़ा संदेश देने की कोशिश की थी।इसके बाद प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की थी, लेकिन इसके बाद भी पार्टी नेता बागवत पर आमादा है। जिसके बाद पार्टी ने बगावती 12 और नेताओं को सस्पेंड किया है। ऐसे में कुल बागी नेताओं की संख्या 19 हो गई है, हालांकि इन नेताओं ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर खुद ही इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि क्या भाजपा को इन नेताओं की नाराजगी भारी पड़ेगी। गुजरात में कई ऐसी सीटें हैं जहां पर भाजपा के बागी चुनावी खेल बिगाड़ सकता है।

भाजपा ने पिछले चुनाव में 99 सीटें जीती थीं। इस बार पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का रिकॉर्ड तोड़ना चाहती है। जो होता हुआ दिख नहीं रहा है।इसके बावजूद पिछले 27 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा अपना सियासी वर्चस्व बनाए रखने लिए। भाजपा नेता डेरा जमाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक शामिल है। राज्य के अलग-अलग जिलों में सैकड़ों रैलियां, जनसभाएं हो रही हैं। इसमें देश के मौजूदा 3 वर्तमानमुख्यमंत्री ,1 उपमुख्यमंत्री, 1 उपमुख्यमंत्री,1 पूर्व मुख्यमंत्री और 1 पूर्व उप मुख्यमंत्री समेत कई सांसद और राज्यों में मंत्री शामिल हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस शामिल हैं।

गुजरात में 1 दिसंबर को पहले चरण के लिए 89 सीटों पर मतदान होना है। इनमें से 82 सीटों पर भाजपा के लगभग 29 नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के लिए 6 केंद्रीय मंत्रियों और तीन मुख्यमंत्रियों को भी मैदान में उतारा जाएगा। देश के पीएम और गृह मंत्री भी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।
पहले चरण के चुनावी इलाकों में भाजपा के करीब 15 राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने 40 से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और लद्दाख से भाजपा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल,सांसद मनोज तिवारी,समेत कई दिग्गज नेता इन जनसभाओं में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल सहित 54 नेता सभा और रोड शो खत्म होने के बाद घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे है।इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने लिखित में दावा किया कि उनकी पार्टी भारी बहुमत से गुजरात की सत्ता में आएगी।मैं लिखकर दे रहा हूं कि हमारी पार्टी ये चुनाव जीत रही है। मेरी राजनीतिक समझ से सभी वाकिफ हैं, मैंने आज तक जब भी कुछ लिखकर दावा किया है वो पूरा सच हुआ है। दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीट और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का मेरा दावा भी सच साबित हुआ था।केजरीवाल ने इसी के साथ एक बड़ी घोषणा भी की है,उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हम 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर देंगे। गुजरात के सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे सारे इकट्ठे होकर आम आदमी पार्टी को वोट दें, तभी उनकी सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। कांग्रेस पार्टी भी जमीनी स्तर पर अपनी जनाधार को मजबूत करने में जुटी हुई है।ऐसे में देखना है कि पिछले 27 सालों से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा अपना सियासी वर्चस्व बनाए रखने में कामयाब हो पाती है या कांग्रेस की वापसी होगी या फिर आम आदमी पार्टी के सिर ताज सजता है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD