[gtranslate]
Country

असम में भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री सुम रोंग हांग हुए कांग्रेस में शामिल

देश में चुनावी माहौल गर्म है , क्यों न हो, एक साथ पांच राज्यों में चुनाव जो है। सियासी उठा-पठक यानि कि इस पार्टी से उस पार्टी, उस पार्टी से इस पार्टी ,इस फेरबदल का तांता लगा हुआ है।
इसी क्रम में पश्चिम बंगाल का साथ देते हुए अब असम राज्य ने भी अपनी एंट्री मारी है। असम के मंत्री भाजपा नेता सुम रोंग हांग ने अपनी पार्टी को बड़ा झटका दिया है।कहा जा रहा है कि आगामी चुनाव में टिकट न मिलने से मंत्री जी इतने नाराज हुए कि पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
पर रहना है तो राजनीति की ही दुनिया में ही ,इस पाले न सही तो दूसरे पाले में ही सही। तो पार्टी से नाराज चल रहे मंत्री सुम रोंगहांग ने आज कांग्रेस जॉइन कर लिया है। आपको बता दें कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से तीन चरणों के चुनाव शुरू होगा।
कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची बीते शनिवार को ही जारी कर दी थी। जिसमें पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया के नाम प्रमुख हैं।
पार्टी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य बोरा को गोहपुर से उम्मीदवार बनाया गया है तो सैकिया अपनी वर्तमान सीट नजीरा से चुनाव लड़ेंगे।
असम में कांग्रेस नीत ‘महाजोत’ (महागठबंधन) में एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD