[gtranslate]
Country

शिवराज सरकार का बड़ा ऐलान, गरीब परिवारों को 1 रुपए में मिलेगा राशन 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सत्ता में आने के बाद दिन प्रतिदिन प्रदेश के लिए नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं। अभी उन्होंने ऐलान किया था कि सरकारी नौकरियां केवल प्रदेश के युवाओं को ही दी जाएंगी। अब सरकार ने गरीब परिवारों के लिए सितंबर से 1 रुपए किलोग्राम की दर से गेहूं,चावल, और नमक देने का ऐलान किया है। शिवराज ने कहा कि राज्य के 15 लाख परिवारों को राशन वितरण प्रणाली के तहत यह सब उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने ऐलान किया है कि “एक सितंबर से प्रदेश के ऐसे सभी गरीबों को, जिन्हें अभी तक पीडीएस की दुकानों से राशन नहीं मिल रहा था उन्हें एक रुपए किलो में गेहूं, एक रुपए किलो में चावल, और एक रुपए किलो में नमक मिलेगा। प्रति व्यक्ति के हिसाब से हर महीने 5 किलो राशन दिया जाएगा। डेढ़ लीटर केरोसीन भी दिया जाएगा। इसके अलावा गरीब परिवारों को नवंबर माह तक 5 किलो प्रति व्यक्ति निशुल्क राशन भी मिलेगा”। मध्यप्रदेश सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 37 लाख गरीब परिवारों का फायदा पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ”हितग्राहियों की पात्रता पर्ची शासन के एम-राशन एप और पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है। मुख्यमंत्री सभी कलेक्टर्स को चेताते हुए कहा कि सभी नवीन हितग्राही को एक सितंबर से पहले उनके घर पर पात्रता पर्ची अनिवार्य रूप से भेज दी जाए। सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों में जोड़े गए नए हितग्राहियों को 31  अगस्त तक पात्रता पर्चियां जारी करा दें। साथ ही उनका आधार वेरिफिकेशन करा लें”।

You may also like

MERA DDDD DDD DD