[gtranslate]
Country

हरियाणा स्कूल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किए घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

हरियाणा के भिवानी बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

हरियाणा के भिवानी बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया है। 10वीं के रिजल्ट में हिसार की ऋषिता ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं हिसार की ही उमा, कल्पना, स्नेह, निकिता, मारुति ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों ने केवल 4 सब्जेक्ट की परीक्षा दी थी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जो अंक नीति अपनाई उसी के आधार पर विद्यार्थियों का रिजल्ट निकाला गया है। विद्यार्थी अपना रिलल्ट देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर देख सकते है।

हरियाणा के रिजल्ट ने पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ा है। इस बार रिजल्ट 64.59% रहा है। हरियाणा की लड़कियों ने इस बार बोर्ड परीक्षा में बाजी मार ली है।  बोर्ड परीक्षा में 69.86% लड़कियां 60.27% लड़के पास हुए है।

इस बार पोजिशन में कुल 15 बच्चें आए, जिनमें 14 लड़कियां शामिल है। जिनमें से 9 हिसार से है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ऋषिता ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए अनुशासन को अहम मानती हूं। मेरी इस सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है।

ऋपिता के पिता नरेश कुमार ऑडिटर है, मां सपना प्राइमरी स्कूल में अध्यापक है। उन्होंने कहा कि वह एक डॉक्टर बनना चाहती है। परीक्षा के दौरान मैं हर दिन 7-8 घंटे पढ़ाई करती थी।  वहीं दूसरे स्थान पर हिसार की कल्पना, मारुति सांवत जीएनजेएनगोंयका गल्स हाई स्कूल में पढ़ती है।

हरियाणा में इस बार रिजल्ट विद्यार्थियों के तीन विषयों में प्राप्त अधिक अंकों के आधार पर निकाला गया। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इस बार का परिणाम पिछले साल की तुलना में 7.20 प्रतिशत अधिक रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि कोविड़-19 के चलते परीक्षा परिणाम की हर प्रक्रिया सरकार से सलाह मशविरा कर ही पूरी की गई है। परीक्षा परिणाम किस प्रारुप पर तैयार करना है, इस बारे में शिक्षा विभाग व सरकार की सहमति ली गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। सरकारी स्कूलों का परिणाम इस बार कम रहा है।
कोरोना महामारी के कारण

साइंस और अन्य सब्जेक्ट की परीक्षा नही हो पाई थी। इस बार 20296 बच्चों ने भिवानी बोर्ड की परीक्षा दी, जिनमें से 12407 बच्चों ने पास किया और बाकी 1,843 बच्चों की कंपार्टमेंट रही। बतां दे 10वीं के परीक्षा परिणामों में भिवानी बोर्ड इस बार 17वें स्थान पर रहा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD