[gtranslate]
Country

झारखण्ड में पांच चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 1 नवंबर को तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद ही अब झारखण्ड में चुनावी बिगुल बज चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों के लिए चुनाव होंगे। जबकि वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी। छठ के बाद 6 नवंबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन शुरू हो जायेंगे।
81 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 5 चरणों में चुनाव होंगे। नतीजे 23 दिसंबर को घोषित होंगे। इसके साथ ही सूबे में चुनाव आचार संहित लागू हो गई है। पहले चरण में 30 नवंबर, दूसरे चरण में 7 दिसंबर, तीसरे चरण में 12 दिसंबर, चौथे चरण में 16 दिसंबर और पांचवें व आखिरी चरण में 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। झारखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है।
पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों और पांचवें व आखिरी चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 23 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।
यह भी पढ़े : बिहार में सहयोगी, झारखंड में विरोधी

इस बार 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 41 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में बीजेपी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी को बेताब नज़र आ रही है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए विधानसभा चुनाव में मिशन-65 प्लस का टारगेट फिक्स किया है। बीजेपी-एजेएसयू ने मिलकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।

2014 के पिछले झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 81 सीटों में से बीजेपी ने 37 पर जीत ( 31.3 प्रतिशत वोटशेयर) हासिल की थी। एजेएसयू  ने 3.7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5 सीटें जीती थीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का वोटशेयर 20.4 प्रतिशत था और पार्टी की झोली में 19 सीटें आई थीं। बाबू लाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा जेवीएम ने करीब 10 प्रतिशत वोटशेयर के साथ 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में उसके 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस 10.5 प्रतिशत वोटशेयर के साथ 7 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी। 6 सीटें अन्य के खाते में गई थीं।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद झारखंड तीसरा राज्य है जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए। हालांकि दोनों ही राज्यों में बीजेपी को उम्मीद से कम सीटें प्राप्त हुईं।

इसके बाद भी एक तरफ जहां हरियाणा में बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला का पार्टी जेजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली तो वहीं महाराष्ट्र में अभी भी सरकार गठन के लिए रस्साकशी चल रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD