[gtranslate]
Country

देश का संविधान बर्बाद कर देंगे अमित शाह : प्रियंका

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध -प्रदर्शन के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के  क्रोनोलोजी   समझने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वह देश का संविधान बर्बाद करेंगे, आप प्रदर्शन करेंगे और फिर वह आपको ‘फूल’ बोलेंगे लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा। प्रियंका दो दिन के लिए लखनऊ दौरे पर आएंगी। यहां वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगी।
दरअसल ,प्रियंका गांधी ने अमित शाह के उस बयान को लेकर ट्वीट किया है जिसमें वह कह रहे थे कि पहले आप ‘क्रोनोलोजी’ समझिए। शाह ने कहा था कि पहले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आएगा, इसके बाद राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) आएगा।

प्रियंका ने कई बिंदुओं में ट्वीट कर कहा, ‘पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियों  का वादा करेंगे। फिर वो सरकार बनाएंगे। फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे। फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे। फिर वो आपको ‘फूल’ (बेवकूफ) बोलेंगे, लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा।’

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध -प्रदर्शन हुए। कई जगह प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ। यूपी में हुए हिंसक प्रदर्श में 16 लोगों की मौत भी हो गई। कई लोग घायल भी हुए।

You may also like

MERA DDDD DDD DD