[gtranslate]
Country

भारत के डिजीटल सेवा कर से अमेरिका को सिरदर्द

वर्तमान में  डिजीटल इकॉनमी अपने आप में अर्थव्यवस्था का एक अलग क्षेत्र बनती जा रही है। इसी को देखते हुए कई देशों ने बाहरी कंपनियों पर डिजीटल सेवा कर लगाना शुरू कर दिया है। अब  भारत भी उस लिस्ट में आ गया है जो विदेशी कंपनियों से डिजीटल सेवा कर लेगा। फ्रांस और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देश विदेशी डिजीटल सर्विस प्रोवाइडरों से डिजीटल सर्विस टैक्स वसूलते हैं। भारत ने भी विदेशी कंपनियों पर डिजीटल सेवा कर लगाना शुरू कर दिया है। अरबों डॉलर का कारोबार कर रहीं ये कंपनियां सारा मुनाफा अपने देश ले जा रही थीं। हालांकि, भारत की डिजीटल की पहल से अमेरिका बौखला गया है।

संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि द्वारा जारी एक रिपोर्ट में  कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा लागू किया गया 2% डिजिटल सेवा कर अमेरिकी व्यवसायों के साथ भेदभाव करता है और यह व्यवस्थित अंतर्राष्ट्रीय कर कानून के सिद्धांतों की अवहेलना करता है।   डिजिटल सेवा कर का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अनिवासी डिजिटल सेवा प्रदाता भारतीय डिजिटल बाज़ार में अर्जित राजस्व का उचित कर अदा करें। भारत सरकार द्वारा लाया गया 2% डिजिटल सेवा कर ऐसे राजस्व पर लागू होगा जिसे अनिवासी डिजिटल सेवा प्रदाताओं द्वारा भारत में दी जाने वाली डिजिटल सेवाओं के माध्यम से अर्जित किया गया है, इन सेवाओं में डिजिटल प्लेटफाॅर्म सेवाएँ, डिजिटल कंटेंट की बिक्री और डेटा से संबंधित सेवाएँ आदि शामिल हैं।

ऐसे में अमेरिका जैसे विकसित देशों को यह समझना होगा कि कर संरक्षण या इससे जुड़े अन्य मुद्दों के लिये डिजिटल अर्थव्यवस्था को शेष अर्थव्यवस्था से अलग रख पाना कठिन होगा। रिपोर्ट में डिजीटल सेवा कर के खिलाफ तीन आरोप सामने आए हैं। पहला यह व्यवस्था अमेरिकी डिजिटल कंपनियों के खिलाफ भेदभाव करती है। दूसरा अंतरराष्ट्रीय कराधान के सिद्धांतों के खिलाफ है। तीसरा अमेरिकी वाणिज्यिक हितों पर बोझ डालती है। अमेरिकी जांच एवं शोध रिपोर्ट के ये निष्कर्ष डिजिटल टैक्स व्यवस्था कायम करने को लेकर चल रही वार्ता को देखते हुए मायने रखते हैं। यह वार्ता 130 देशों के बीच हो रही है।

भारत ने गैर भारतीय डिजिटल बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर सिर्फ 2% डीएसटी लगाया है। यह टैक्स उन कंपनियों पर लागू होगा, जिनका वार्षिक रेवेन्यू 2 करोड़ रुपए से अधिक है। जबकि इंडोनेशिया डिजिटल प्रोडक्ट्स एवं सेवाओं पर 10% डीएसटी वसूलता है। इटली 3%, स्पेन 3% और ब्रिटेन 2% डीएसटी वसूलता है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD