भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार में जारी है। इस वायरस से अब तक चार हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। धीरे-धीरे वायरस अब भारत में भी अपने पैर पसारने लगा है। भारत में इससे संक्रमित लोगों की 73 तक पहुंच चुकी है। जो बेहद चिंता का विषय है। इसी बीच सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी सिनेमाघर, मॉल और स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: All cinema halls to remain shut in Delhi till 31st March. Schools and colleges where exams are not being held will also remain closed. #CoronaVirus pic.twitter.com/pbuB1JNFnW
— ANI (@ANI) March 12, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च तक दिल्ली में सभी सिनेमा हॉल बंद रखे जाएंगे। साथ ही जिन स्कूलों और कॉलेजों में एग्जाम नहीं हो रहे है, वे भी बंद रहेंगे। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए ही दिल्ली सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।
लेकिन अब दिल्ली में सिनेमाघर बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा असर फिल्मों के रिलीज पर पड़ने वाला है। कई बड़ी फिल्मों का नुकसान भी हो सकता है। सबसे ज्यादा नुकसान उन फिल्मों का होने वाला है जो इस तारीख के बीच में रिलीज होने वाली हैं।
कोरोना वायरस के चलते केवल दिल्ली में ही नहीं हरियाणा में भी महामारी घोषित कर दिया गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले मंत्री विज ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की। हरियाणा में अब तक कोरोना का 14 मामले प्रकाश में आ चुके हैं।