[gtranslate]
Country

ग्रेटर नोएडा के बाद अब अमरोहा में हुए फर्जी विवाह

कुछ दिनों पूर्व ग्रेटर नोएडा में फर्जी शादी कराने के नाम पर बडा घपला हुआ था। जिसमे धन हडपने के लिए सैकडो शादिया करा दी गई। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में घपलेबाजी का नया मामला सामने आया है।
 14 नवम्बर में हसनपुर क्षेत्र में हुई सामूहिक विवाह में आरोप है कि दर्जन भर अपात्रो को योजना का लाभ दे दिया गया। मामला सामने आने पर ज़िले में हड़कंप मच गया। मामले की विभागीय जाँच शुरू हो चुकी है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अमरोहा में फर्जीबाड़े की भेंट चढ़ गई है। आरोप है की 14 नवम्बर को हसनपुर के सुखदेवी कॉलोजे के मैदान में जिला प्रशासन ने 198 जोड़ो की शादी कराई थी जिनमे से 92 जोड़े गंगेश्वरी विकास खण्ड के थे। आरोप है कि इन 92 जोड़ो में से दर्जन भर अपात्र जोड़ो की नियम के विरुद्ध जा कर फ़र्ज़ी तरीके से शादी करा कर योजना का लाभ दिया गया।
सूत्रों की माने तो इन जोड़ो की शादी सिर्फ पैसे और समान के लिए कराई गई गई। जैसे ही मामला घपलेबाजी का सामने आया विभाग में हड़कंप मच गया। और जाँच होने तक सभी को दी जाने वाली राशि को रोक दिया गया। मामले की जाँच कर रहे सीडीओ प्रल्हाद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है इसलिए जाँच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD