आज पूरे भारत में नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। आज इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। भारत पकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

पाकिस्तानियों द्वारा 3 दिसंबर 1971 को किये गए हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया गया था। यह अभियान पकिस्तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्यालय को निशाने पर लेकर चलाया गया था। इस अभियान में जानबाजों की बहादुरी को सलाम करने के लिए आज नौसेना के दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
भारतीय नौसेना दुनिया की शीर्ष 10 नौसेनाओं में से एक है और इसका स्थान सातवें नंबर पर है।
भारतीय नौसेना दक्षिण एशिया में सबसे शक्तिशाली मानी जाती है।इसका नेतृत्व नौसेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। 17वीं शताब्दी के मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी भोंसले को भारतीय नौसेना का जनक माना जाता है। इंडियन नेवी के मुंबई स्थित मुख्यालय में हर वर्ष नेवी डे धूमधाम से मनाया जाता है।