महज चार माह बाद ही अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का नेता बनने का कांग्रेस में शुरू हुआ सफर आज खत्म हो गया। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस ने उर्मिला को नॉर्थ मुंबई से लोकसभा का चुनाव लड़ाया था। तब उन्हें भाजपा के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हराया था।
हालाँकि उर्मिला मातोंडकर ने 9 जुलाई को ही इसके संकेत दे दिए थे। तब उन्होंने मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखकर अपनी हार के लिए स्थानीय नेताओं की काबिलियत, कमजोर प्लानिंग, कार्यकर्ताओं से बेरुखी और पैसों की कमी पर रोने की शिकायत की थी। पत्र के उर्मिला ने अपने चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त चीफ कॉर्डिनेटर सन्देश कोंडविलकर और दूसरे पदाधिकारी भूषण पाटिल और जिला अध्यक्ष अशोक सूत्राले को भी जिम्मेदार ठहराया था। .
गौरतलब है कि गत 9 मई 2019 को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में उर्मिला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी ज्वाइन करने से पहले उर्मिला ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। फिल्म ‘मासूम’ से बतौर बाल कलाकार और ‘रंगीला’ से बतौर अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाली उर्मिला ने इस दिन बड़े जोश खरोश के साथ राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत की थी। लेकिन महज 4 माह बाद ही अभिनेत्री से नेता बनी उर्मिला का कांग्रेस से मोह खत्म हो गया।