[gtranslate]
Country

एक ही ढाबे के 71 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव 

कोरोना का कहर देश भर में जारी है, हर दिन कोरोना के मरीजों में वृद्धि हो रही है। हालांकि भारत में काफी पहले लॉकडाउन किया गया था, पंरतु अब यहां दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा मरीज आ रहे हैं। दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे पर हरियाणा के मुरथल में मशहूर सुखदेव ढाबे के 71 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन की तरफ से ढाबे को सील कर दिया गया है। वहीं उसके साथ लगते गरम-धरम ढाबे पर भी कोरोना के 10 मरीज पाए गए हैं।

हालांकि अब प्रशासन की तरफ से दोनों ढाबों को सील कर दिया गया है। पंरतु चिंता अब उन लोगों की है जिन्होंने यहां से खाना खाया और कर्मचारियों के संपर्क में आए। क्योंकि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर-प्रदेश समेत 6 राज्यों के लोग यहां खाना खाने आते हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए एसडीएम विजय सिंह ने बताया कि “ढाबे पर कार्यरत 71 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं, हमने 319  कर्मचारियों की सैंपलिंग कराई थी, सैनेटाइज प्रोसेस चल रहा है और जितने भी कर्मचारी पॉजिटिव हैं सभी को आइसोलेट किया है। उन्होंने कहा कि सभी ढाबे पर सैंपिलिंग चल रही है। जिन ढाबों पर कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं उनको सील किया जा रहा है”।

दूसरी तरफ लॉकडाउन खुलने के बाद स्वस्थ्य विभाग ने जो अनुमान लगाया था, वह गड़़बड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग का अनुमान था कि 15 सितंबर तक 72904 मरीज आ सकते हैं, लेकिन हुआ इसके उल्ट 12 दिन पहले ही यह आकड़ा 71 हजार के पास पहुंच गया हैं।  हरियाणा में अब 70978 मरीज आ चुके हैं। राज्य में गुरुवार 3 सितंबर को 17  नए केस सामने आए, और एक दिन में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जो अब तक के रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD