[gtranslate]
Country

दिल्ली पुलिस के 6 अधिकारियों का तबादला, अख्‍तर रिजवी नॉर्थ-ईस्‍ट के एडिशनल DCP नियुक्त

दिल्ली पुलिस के 6 अधिकारियों का तबादला, अख्‍तर रिजवी नॉर्थ-ईस्‍ट के एडिशनल DCP नियुक्त

दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस उपायुक्त स्तर के छह अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं। 29 फरवरी को दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त का पदभार आयुक्त एस एन श्रीवास्तव के संभालने के बाद हुए पहले तबादले में 2008 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी चिन्मय बिस्वाल को मुख्यालय में उपायुक्त बनाया गया है। इनके अलावा अन्य अधिकारियों के पद में भी हेर फेर किया गया है। जिनमें मोहम्मद अख्तर रिजवी, मंजीत, जितेंद्र मणि, निशांत गुप्ता शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त भूमि और भवन मोहम्मद अख्तर रिजवी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के साथ ही डीसीपी का पद भी सौंपा गया है। निशांत गुप्ता को अतिरिक्त डीसीपी के रूप में जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं जितेंद्र मणि को डीसीपी का पद दिया गया है।

पिछले महीने उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए साम्प्रदायिक दंगो में 690 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं करीब 2,200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली में हुई हिंसा में लगभग 53 लोगो की मौत हुई थी। जबकि करीब 200 लोग घायल हो गए थे।

पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शस्त्र कानून के तहत 48 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, साम्प्रदायिक हिंसा मामले में अब तक कुल 2,193 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से 50 लोगों को शस्त्र कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले पिछले महीने फरवरी में भी दिल्ली में हिंसा की बढ़ती घटनाओं और लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था उनमें एसडी मिश्रा, एमएस रंधावा, पी मिश्रा, एस भाटिया और राजीव रंजन शामिल थे।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD