[gtranslate]
Country

यमुना में नहाना पड़ा भारी, 6 बच्चों की डूबने से मौत

हरियाणा के बापौली जिले के गांव जलमाना में उस समय मातम छा गया जब चार परिवारों के 6 बच्चे यमुना में डूब गए। हाल ही में इनमें से एक लड़की सरिता ने 12th में 420 अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान हासिल किया था। सरिता के मेरिट में आने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन सब कुछ अब पानी में बह गया। यमुना में पानी कम होने की सोचकर उतरी, लेकिन पानी में उतरते समय उसका पांव फिसल गया। उसको बचाने के लिए 5 और पानी में उतरे और गहरे पानी में डूब गए। फिलहाल तीन की लाश को निकाल लिया है| बाकी लोगों की तलाश अभी जारी है।
दरअसल, जलमाना निवासी मजदूर सुशील से उसकी साली के बेटे बादल निवासी चंदौली, सौरभ निवासी करहंस ने यमुना में नहाने की जिद की थी। इसके चलते वह पत्नी सोनिया, बेटा सागर, बेटी पायल और भांजे रितेश भी साथ ले गया था। उन्हीं के साथ श्याम लाल की बेटी सरिता भी चली गई। बाकी सब नहाने के लिए उतरे, लेकिन सुशील और सौरभ बाहर ही बैठे रहे। जब सरिता का पांव फिसला तो बाकी सब उन्हें बचाने के लिए गए, लेकिन वह भी डूब गए। इसके बाद सुशील और सौरभ ने शोर मचाया, परंतु जब लोग एकत्रित हुए तब तक वह डूब चुके थे।
एक साथ 6 बच्चों की मौत होने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गोताखोराें के सहयोग से सोनिया, सरिता व बादल के शव मिल गए। सागर, गौरव व पायल की तलाश जारी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD