[gtranslate]
Country

भारत के 3 ऐतिहासिक जगहों को यूनेस्को की सूची में किया गया शामिल

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में भारत के तीन ऐतिहासिक स्थलों को भी शामिल किया है। यूनेस्को द्वारा इन भारतीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को लिस्ट में शामिल किए जाने पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बधाई हो भारत! भारत ने यूनेस्को की अस्थाई सूची में 3 और स्थल जोड़े हैं। पहला गुजरात का वडनगर बहुस्तरीय ऐतिहासिक शहर, दूसरा मोढेरा का सूर्य मंदिर और तीसरा उनाकोटी जिले की उनाकोटी श्रृंखला में पत्थरों पर उकेरी गई मूर्तियां।

गुजरात के मोढेरा में स्थित इस मंदिर का निर्माण 1026 ई के दौरान सूर्यवंशी सोलंकी राजा भीमदेव प्रथम द्वारा कराया गया था। यह मंदिर इस तरह बनवाया गया है कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक इसपर सूर्य की किरणें पड़ती हैं। वहीं इस मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर खूबसूरत नक्काशी की गई है। यह भव्य मंदिर तीन हिस्सों में बटा है। इसमें पहला सूर्य कुंड , सभा मंडप और गूढ़ मंडप है।

सूर्य मंदिर के बाद जिन भारतीय मूर्तियों को विश्व स्तर की ऐतिहासिक धरोहर के रुप में शामिल किया गया है ,वो उनाकोटी जिले में पत्थरों को काटकर बनाई गई हैं। उनाकोटी में कुल 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां हैं। हालांकि इन मूर्तियों को कब बनाया गया और किसने बनाया या बनवाया इसके कोई तथ्य नहीं मिलते। उनाकोटी नाम इसके रहस्यमयी होने की वजह से दिया गया है।

उनाकोटी और सूर्यमंदिर के अलावा गुजरात का वडनगर भी इसी श्रेणी में शामिल किया गया है। यह गुजरात में एक ख़ूबसूरत और छोटा शहर है। पुरातत्व विशेषज्ञों के मुताबिक यह शहर 2 तकरीबन हजार वर्षों पुराना हैं। इस शहर में हुई खुदाई के दौरान बौद्ध काल के अवशेष मिले हैं। जिसमें गुप्त काल की बुद्ध की एक प्रतिमा, खोल चूड़ियां, कलाकृतियां और स्तूप मिले शामिल हैं। गौरतलब है कि 12वीं सदी में कुमारपाल राजा ने शहर के चारों तरफ दीवारें बनवाई थीं। जिसमें 6 दरवाजे थे। वहीं मध्यकालीन युग में यहां 3 हजार से ज्यादा मंदिर थे ऐसा कहा जाता है। इन स्थलों को यूनेस्को द्वारा सूची में शामिल किए जाने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने भी ख़ुशी जताई है। इनके मुताबिक भी इससे भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD