साल 2008 की 26 नवंबर की रात मुंबई में हुए आतंकी हमले ने पुरे देश को हिला कर रख दिया था। जिसे याद कर आज भी लोगों की रूह काँप जाती है। मुंबई में हुए इस हमले को 26/11 के नाम से जाना जाता है। इस हमले में शामिल खूंखार आतंकी हाफिज सईद का करीबी व आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सम्बन्ध रखने वाले ‘अब्दुल सलाम भुट्टावी’ की पाकिस्तान की एक जेल में मौत हो गई है।
अब्दुल सलाम भुट्टावी पर आरोप थे की उसने साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वाले आतंकियों को तैयार करने में मदद की थी। इसी कारण टेरर फंडिंग के मामले में वह पाकिस्तानी जेल में सजा काट रहा था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अब्दुल सलाम को साल 2012 में आतंकवादी के रूप में नामित किया। जिसके आधार पर भुट्टावी के पकडे जाने पर उसे अगस्त 2020 में साढ़े 16 साल की सजा सुनाई गई थी। आतंकी भुट्टावी की मौत की जानकारी देते हुए कहा गया कि अब्दुल सलाम की कल सोमवार यानि 29 मई की दोपहर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखपुरा जेल में हर्ट अटैक पड़ने की वजह से मौत हो गई।
क्या था 26/11
26 नवंबर 2008, की रात जब सारा देश चैन की नींद सो रहा था तबाही मुंबई शहर गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। नवंबर की 26 तारीख से शुरू होने के कारण इस हमले को 26/11 नाम से भी जाना जाता है। पाकिस्तान के एक जिहादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10आतंकियों ने मुंबई के दो फाइव स्टार होटल , एक अस्पताल, रेलवे स्टेशनों और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया। इसके अलावा 4 दिनों में इन आतंकियों ने कुल 12 हमलों को अंजाम दिया। जिनमें लगभग 166 लोग मौत के घाट उतर गए।
मुम्बई का एक रेलवे स्टेशन ‘छत्रपति शिवाजी टर्मिनस’ में 3 आतंकियों ने हमला किया जिसमें वह मौजूद ट्रेन में भी यात्री सवार थे आतंकियों ने यहाँ अंधाधुंध फायरिंग स्टार्ट कर दी जिसमें सबसे ज्यादा लगभग 58 लोगों की जान चली गई। इस घटना के आतंकियों का एक साथी मारा गया। दूसरा हमला ताजमहल होटल पर किया गया यह मुंबई का प्रसिद्ध होटलों में से एक है. रात के खाने का समय होने के कारण सभी लोग बाहर ही थे आतंकियों ने होटल में घुसते ही यहां भी अंधाधुंध फायरिंग स्टार्ट कर दी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस हमले में लगभग 30 लोग मारे गए। इसी तरह अन्य स्थानों पर जैसे नरीमन हाउस और मेट्रो सिनेमा में भी अंधाधुंध फैरिन शुरू कर दी थी। इस घटना से मुंबई शहर ही नहीं पूरा देश अब तक नहीं उबर पाया है।