भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ने लगी है। अभी तक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 149 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार, देशभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय में सुबह 9.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 775 सक्रिय मामले सामने आए हैं। वहीं दूसरी तरफ 78 लोग हॉस्पिटल में इलाज के बाद अब ठीक हो गए हैं। देश में कोराना से मरने वालों की संख्या 19 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सुबह 9.30 बजे तक 180 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या है, वहीं केरल में 173 मामलों की पुष्टि के साथ केरल लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। हालांकि, महाराष्ट्र और केरल में 25 और 11 मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना वायरस का कहर देश के 27 राज्यों तक अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। भारत देश के 27 राज्यों में कुल 873 पेशेंट कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 826 पेशेंट भारत के हैं तो वहीं 47 पेशेंट दूसरे देशों के हैं। वहीं 78 लोगों को हॉस्पिटल से छुट्टी दी जा चुकी है।
इससे पहले 27 मार्च, शुक्रवार को एक दिन में देश के कई हिस्सों में कोरोना के संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए थे, उनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है। 27 मार्च तक कोरोना से संक्रमित, केरल में 176 मामले सामने आए तो वहीं महाराष्ट्र में 153 मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) से प्रवासी कृषि श्रमिकों, औद्योगिक श्रमिकों और अन्य असंगठित व्यक्तियों को भोजन और आश्रय के साथ साथ पर्याप्त सहायता देने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। वहीं सभी राज्यों से यह कहा गया है कि होटल और किराए के मकान खुले और कार्यात्मक रहने चाहिए।
राज्य कुल मामले
महाराष्ट्र 180
केरल 173
कर्नाटक 55
तेलंगामा 48
राजस्थान 48
उत्तर प्रदेश 45
गुजरात 45
दिल्ली 39
पंजाब 38
तमिलनाडु 38
हरियाणा 33
मध्य प्रदेश 30
जम्मू कश्मीर 18
पश्चिम बंगाल 15
आंध्र प्रदेश 14
लदाख 13
बिहार 9
चंडीगढ़ 7
छत्तीसगढ़ 6
उत्तराखंड 4
हिमाचल प्रदेश 3
गोवा 3
ओडिशा 3
अंडमान और निकोबार 2
मणिपुर 1
मिजोरम 1
पुडुचेरी 1