[gtranslate]
Country

देश-विदेश की 119 हस्तियों को पद्म सम्मान

इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को 119 लोगों को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म सम्मान देने का ऐलान किया गया। इनमें जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड आर्टिस्ट सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। 16 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान करने का भी ऐलान किया गया है। देश के राजनेताओं को इस बार भी नागरक सम्मान दिये गए। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से नवाजा गया है।

          

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार के ऐलान पर कहा, हमें उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत राष्ट्र और मानवता के लिए उनके योगदान को स्वीकार करता है। विभिन्न क्षेत्रों के ये असाधारण व्यक्ति दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने में सफल रहे हैं। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यकाल में भारत-जापान के संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को कला क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया जा रहा है। मूर्तिकार सुदर्शन साहू को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उनकी बनाई कलाकृतियों की चर्चा दुनियाभर में होती है।

इसके अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल (मरणोपरांत), भारतीय इस्लामिक विद्वान कल्बे सादिक (मरणोपरांत), प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह, शास्त्रीय गायिका केएस चित्रा, चंद्रशेखर कंबारा, रजनीकांत देवीदास श्राॅफ इसमें शामिल किये गये हैं। पद्मश्री के लिए चयनित हस्तियों में पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं। ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) समेत कुल 102 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD