पूरे देश को 21 दिनोंं तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में जो मजदूर और गरीब लोग हैं और जिसके पास अपना घर नहीं हैं वे सड़कों पर आ गए हैं। पैदल घर लौटने को मजबूर हैं। इस हालात को देखते कई नामीगिरामी लोग पैसा डोनेट कर रहे हैं। साउथ फिल्मों के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों दान किए हैंं। लेकिन आज हम उन हीरो की बात नहीं बताने जा रहे। हम बात करने जा रहे हैं अर्शिया दास की।
अर्शिया दास मात्र 10 साल की हैं। इन्होंने इतनी छोटी उम्र में जो किया है वह बड़े लोगों के लिए एक मिसाल है। अर्शिया ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपये दान किए हैं। 10 साल की अर्शिया चेस की शानदार खिलाड़ी हैं। अर्शिया ने एक वीडियो भी जारी की है। वीडियो में उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपने-अपने घरों में रहें और कोरोना से बचें।
अर्शिया साल 2019 में उज्बेकिस्तान में हुए एशियन स्कूल चेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन कर चुकी हैं। उनके पिता पुरनेंदु दास बीएसएनल में कर्मचारी हैं। वहीं मां अर्निशा नाथ दास गृहिणी हैं। अर्शिया ग्रैंडमास्टर विश्नानाथन आनंद को अपना आदर्श मानती हैं। वो विश्नानाथन आनंद की तरह ही चेस की महान खिलाड़ी बनना चाहती है।
अपने पिता पुरनेंदु दास के ट्विटर हैंडल पर अर्शिया ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह लोगों से अपने घरों में रहने की अपील कर रही हैं। बांग्ला में बोल रहीं अर्शिया कहती हैं, “मैं कहना चाहती हूं कि सब घर पर रहें। थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोते रहें। रास्ते में कहीं भी न थूकें, मास्क पहनें और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।”
I thank Tripura's little chess prodigy Arshiya Das for donating Rs. 10,000 to Chief Minister's Relief Fund at this vital period of Corona Pandemic.
Wishing her all the best for her future endeavours. pic.twitter.com/iAf2Z0LOhF
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) March 27, 2020
Thank you sir… All keep your business to her…. #Here a small appeal from #ARSHIYA… #StayHomeSaveLives #FightAgainstCoronavirus pic.twitter.com/WMDwqnFKGJ
— Purnendu das (@Purnend47873541) March 27, 2020
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने अर्शिया को उनके योगदान के लिए शुक्रिया कहा है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्वीटर पर लिखा, “मैं त्रिपुरा की इस चेस मास्टर अर्शिया दास को उनके 10,000 रुपये के दान के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष में यह योगदान दिया है।” जिसके जवाब में अर्शिया के पिता पुरनेंदु दास ने उन्हें धन्यवाद कहा है।
बता दें कि त्रिपुरा ऐसा राज्य है जहां अभी तक कोरोना का एक मामला सामने नहीं आया है। सीएम बिप्लब कुमार देब बताया कि मैं दूसरे राज्यों के संपर्क में हू और वहां फंसे त्रिपुरा के लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखने की कोशिश कर रहा हू। त्रिपुरा के लोगों ने लॉकडाउन को पूरी गंभीरता से लिया है और बाहर नहीं निकल रहे हैं।