पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव आप आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। इस बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी के एमपी के भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल का गठन किया है। इस मंत्रिमंडल में 10 विधायकों ने शपथ ली है। इन 10 विधायकों का नाम ऐलान खुद भगवंत मान किया था। पहली बार मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में हर वर्ग और क्षेत्र लोगो को रखा है। उनकी कैबिनेट में दलित, महिला और हिंदू समुदाय के विधायकों को भी जगह मिली है। कैबिनेट गठन में माझा और मालवा क्षेत्र का दबदबा भी साफ झलक रहा है।
आइए जानते है किसने ली शपथ

हरपाल सिंह चीमा
पंजाब के दिड़बा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हरपाल सिंह चीमा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रहे हैं। चीमा पेशे से वकील रहे हैं और आम आदमी पार्टी के साथ शुरू ही जुड़े रहे हैं। वे आम आदमी पार्टी के बड़े दलित चेहरे माने जाते हैं।

डॉक्टर बलजीत कौर
डॉक्टर बलजीत कौर आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद साधु सिंह की बेटी हैं। बलजीत कौर पंजाब के पमलोट विधानसभा सीट से विधायक चुनी है।

हरभजन सिंह
ईटीओ हरभजन सिंह ईटीओ को भी भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। हरभजन सिंह ईटीओ पंजाब के जंडियाला विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। हरभजन सिंह वर्ष 2012 में ईटीओ बने थे और 2017 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

डॉक्टर विजय सिंगला
डॉक्टर विजय सिंगला पंजाब के मानसा से विधायक निर्वाचित हुए है। डॉक्टर विजय सिंगला ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को विधानसभा चुनाव में हराया है।
लालचंद कटारूचक्क
लालचंद कटारूचक्क पंजाब के भोआ विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं। वे काफी समय से समाजसेवा और राजनीति में सक्रिय रहे हैं और पहली दफे ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। लालचंद कटारूचक ने कांग्रेस के दिग्गज नेता जोगिंदर पाल चुनाव में हराया है।
गुरमीत सिंह मीत हेयर
गुरमीत सिंह मीत हेयर लगातार दूसरी बार पंजाब के बरनाला से विधायक बने हैं। वे बीटेक की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने दिल्ली चले गए थे। गुरमीत दिल्ली में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 32 साल के मीत हेयर दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

हरजोत सिंह बैंस
हरजोत सिंह बैंस पंजाब के श्रीआनंदपुर साहिब विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। हरजोत सिंह बैंस ने पिछली सरकार के दौरान पंजाब विधानसभा के स्पीकर रहे राणा केपी सिंह को विधानसभा चुनाव में हराया है। लंदन से पढ़े हरजोत सिंह वकील हैं। पिछली बार वे साहनेवाल से विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। हरजोत आम आदमी पार्टी की यूथ विंग के अध्यक्ष भी हैं।

लालजीत भुल्लर
लालजीत भुल्लर ने पंजाब के पट्टी सीट से आदेश प्रताप सिंह कैरों को चुनाव में मात दी है। कैरों, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दामाद हैं। पट्टी की अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले लालजीत सिंह भुल्लर किसी समय कैरों के करीबी हुआ करते थे।

ब्रह्मशंकर जिम्पा
ब्रह्मशंकर जिम्पा पंजाब के होशियारपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। उन्होंने चन्नी सरकार के मंत्री सुंदर अरोड़ा को चुनाव में मात दी है। ब्रह्मशंकर छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे है। ब्रह्मशंकर 25 साल पार्षद भी रहे हैं।

कुलदीप सिंह धालीवाल
कुलदीप सिंह धालीवाल पंजाब के अजनाला विधानसभा सीट से विधायक बने है। कुलदीप सिंह धालीवाल सात साल पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे।